सलमान के बाद रितिक रोशन के साथ भी फिल्म करेंगी दिशा पाटनी

दिशा पाटनी बॉलीवुड में तेजी से अपना स्थान मजबूत करती जा रही हैं। बागी 2 के बाद उनकी ओर निर्माता-निर्देशक ध्यान देने लगे हैं। हाल ही में दिशा को सलमान खान जैसे बड़े हीरो के साथ 'भारत' जैसी बड़े बजट की फिल्म मिली है। इस फिल्म में वे टीनएज सलमान के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। 
 
अब खबर मिली है कि दिशा जल्दी ही रितिक रोशन के साथ बिग स्क्रीन पर नजर आ सकती हैं। रितिक, जो इस समय 'सुपर 30' में व्यस्त हैं, रोहित धवन की अगली फिल्म में नजर आ सकते हैं। दोनों लंबे समय से एक प्रोजेक्ट पर बात कर रहे हैं और अब बात बनती दिखाई दे रही हैं। 
 
सूत्रों का कहना है कि हीरोइन के रूप में दिशा पाटनी को चुन लिया गया है। दिशा ने भी फौरन इस फिल्म को करने की हामी भर दी है। जल्दी ही इस बारे में घोषणा की जाएगी। 
 
फिल्म की शूटिंग दिसम्बर 2018 में शुरू होगी और 2019 में इसे प्रदर्शित किया जाएगा। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यसू करेंगे। 
 
रोहित इसके पहले देसी बॉयज़ और ढिशूम जैसी फिल्म बना चुके हैं। आश्चर्य की बात यह है कि वे अपने छोटे भाई वरुण धवन की बजाय रितिक के साथ फिल्म बना रहे हैं। 
 
इस बारे में सूत्रों ने बताया कि वरुण धवन दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं और उनके पास अपने भाई की फिल्म के लिए भी समय नहीं है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी