25 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रितिक, इमरान और कंगना की फिल्मों में होगी टक्कर

गणतंत्र दिवस वाले सप्ताह पर फिल्मकारों की नजर रहती है क्योंकि 26 जनवरी की छुट्टी का फिल्म को भरपूर लाभ मिलता है। कुछ वर्ष पूर्व शाहरुख खान की 'रईस' और रितिक रोशन की 'काबिल' की टक्कर इसी सप्ताह हुई
थी। 2019 में भी ऐसा होने वाला है। 
 
25 जनवरी 2019 को कंगना रनौट की 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी', रितिक रोशन की 'सुपर 30' और इमरान हाशमी की 'चीट इंडिया' रिलीज होने वाली है। इन तीनों फिल्मों में जोरदार टक्कर संभव है।


 
बड़ी फिल्म 
कंगना की फिल्म झांसी की रानी के जीवन पर आधारित है और इसमें कंगना ने लक्ष्मीबाई का किरदार निभाया है। फिल्म का ट्रेलर 18 दिसम्बर को रिलीज होगा। यह एक बड़े बजट की फिल्म है जिसे हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषा में भी प्रदर्शित किया जाएगा। 2019 की बड़ी फिल्मों में से यह एक है। 


 
इमरान की वापसी 
इमरान हाशमी की 'चीट इंडिया' का निर्देशन सौमिक सेन ने किया है। यह फिल्म इमरान हाशमी के लिए अत्यंत महत्वूपर्ण है क्योंकि तीन-चार वर्षों में वे बुरी तरह पिछड़ गए हैं। उनकी फिल्में खास कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म के जरिये वे अपना खोया स्थान फिर हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। 


 
कंगना से टक्कर लेंगे रितिक 
जहां तक रितिक रोशन की 'सुपर 30' का सवाल है तो यह फिल्म भी इस दिन प्रदर्शित करने की बात की गई है, लेकिन फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि रितिक की फिल्म आगे बढ़ सकती है। यदि तीनों फिल्में एक साथ रिलीज होती हैं तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल होगा। वैसे कोई एक फिल्म आगे बढ़ सकती है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी