रितिक रोशन ने अपनी मां को एक बार फिर किया मोटीवेट, पिंकी रोशन ने शेयर किया अपना वर्कआउट वीडियो

सोमवार, 31 जनवरी 2022 (15:49 IST)
रितिक रोशन बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं। रितिक रोशन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सुपरस्टार ने अक्सर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल मुस्कान, प्रोत्साहन और आशा की एक स्वस्थ विचारधारा प्रसारित करने के लिए किया है।

 
फिटनेस फ्रिक रितिक रोशन हर बार अपने फैंस और फ़ॉलोवर्स को फिटनेस के प्रति मोटीवेट करते आये है और इस सूची में अब उनकी मां पिंकी रोशन का नाम भी शामिल हो गया है। 
 
हाल ही में रितिक ने अपनी मां का एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह उम्र के बैरियर को तोड़ते हुए फिटनेस में अपना बेस्ट देती हुई नजर आई थीं। और अब, पिंकी रोशन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट किए हैं जिसमें वह जमकर एक्सरसाइज़ करते हुए नज़र आ रही हैं और इस प्रेरणा का श्रेय उन्होंने अपने बेटे रितिक रोशन को दिया है। 
 
अपनी मां के साथ एक करीबी रिश्ता साझा करने वाले रितिक रोशन ने समय-समय पर परफ़ेक्ट फैमिली मैन होने की एक मिसाल कायम की है। सुपरस्टार अक्सर अपने फैमिली इवेंट से कंटेंट पोस्ट करते आये हैं और छोटे-छोटे लक्ष्य व उपलब्धी का जश्न मनाते रहते हैं।

यह भी पढ़िए: 
बिग बॉस विनर तेजस्वी प्रकाश के HOT फोटो 
 
उर्वशी रौटेला ने पहली 40 करोड़ रुपये की सोने की ड्रेस, देखें फोटो
 
कौन है बिग बॉस विनर तेजस्वी प्रकाश? कितनी रकम जीती? 
 
शर्ट के बटन खोल मल्लिका ने फ्लॉन्ट की बिकिनी, फोटो वायरल 
 
क्या रितिक रोशन के साथ रिलेशनशिप में हैं सबा आज़ाद? 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी