एकता कपूर की नई नागिन बनीं 'बिग बॉस 15' विनर तेजस्वी प्रकाश, 'नागिन 6' का प्रोमो रिलीज

सोमवार, 31 जनवरी 2022 (13:19 IST)
'बिग बॉस 15' को अपना विनर मिल गया है। एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश इस सीजन की विनर बनीं हैं। तेजस्वी प्रकाश ने प्रतीक सहजपाल और अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा को पछाड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम की हैं। तेजस्वी को ट्रॉफी के साथ 40 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली है।

 
वहीं बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में एकता कपूर की नई नागिन के नाम का खुलासा भी हुआ है। बिग बॉस 15 विनर तेजस्वी‍ प्रकाश ही एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो 'नागिन 6' में लीड रोल निभाएंगी। 
 
नागिन 6 का नया प्रोमो भी सामने आया है। इस प्रोमो को शेयर करते हुए कलर्स चैनल ने लिखा, अपने भव्य रूप और तीनों काल की शक्तियों से दुनिया को बचाने आ रही है नागिन। देखिए 'नागिन 6' 12 फरवरी से शनिवार-रविवार रात 8 बजे। 
 
बता दें कि नागिन 6 के लिए कई एक्ट्रेस के नाम सामने आ रहे थे। इनमें रुबीना दिलैक, रिद्धिमा पंडित, महक चहल और माहिरा शर्मा का नाम भी शामिल था। लेकिन बाजी तेजस्वी प्रकाश ने मारी है। 'नागिन 6' में कल्पना के साथ रियलिटी भी डाली गई है। 

यह भी पढ़िए: 
बिग बॉस विनर तेजस्वी प्रकाश के HOT फोटो 
 
उर्वशी रौटेला ने पहली 40 करोड़ रुपये की सोने की ड्रेस, देखें फोटो
 
कौन है बिग बॉस विनर तेजस्वी प्रकाश? कितनी रकम जीती? 
 
शर्ट के बटन खोल मल्लिका ने फ्लॉन्ट की बिकिनी, फोटो वायरल 
 
क्या रितिक रोशन के साथ रिलेशनशिप में हैं सबा आज़ाद? 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी