टीचर का सेक्सी लुक लेकर आए रितिक रोशन

सेक्सिएस्ट एक्टर रितिक रोशन हमेशा अपने लुक्स और बॉडी के लिए जाने जाते हैं और इसलिए ही उन पर हर क्लोदिंग अच्छी लगती है। उनकी ड्रेसिंग का भी हर कोई दीवाना है। 
 
रितिक ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान की एक व्हाइट ब्लेज़र पहना था और हमेशा की तरह वे बहुत डैशिंग लग रहे थे। इसके साथ रितिक ने ब्लैक शर्ट और ब्लैक पैंट्स का परफेक्ट मैच किया। 
 
उनका हालिया लुक उनकी आने वाली फिल्म 'सुपर 30' का है जिसमें वे एक टीचर बने हैं। इसे ना बिगाड़ते हुए भी रितिक इस ब्लेज़र लुक में बेहतरीन लग रहे थे। उन्होंने अपने टीचर लुक को सेक्सी बनाया। 

 
साथ ही उनकी दाढ़ी भी इस लुक पर बहुत फब रही है। इससे वे ज़्यादा आकर्षक लग रहे हैं। उस पर बिखरे हुए बाल उनके डिसेंट लुक की छवि को बदल रहे हैं। उन्होंने अपने बालों के साथ शूज़ को भी कैज़ुअल कैरी किया। रितिक ने इस ब्लैक एंड व्हाइट लुक के साथ ब्लैक स्नीकर्स पहने जिसपर व्हाइट शो लेस थी। 

 
उनका सुपर 30 वाला लुक अब हर कोई देख चुका है। लेकिन उस लुक के साथ भी उनकी हॉटनेस बरकरार है। उन्होंने अपने इस लुक से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है। उनका बिहारी आनंद कुमार से बॉलीवुड के सुपरस्टार वाला ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक है। 

 
उनके इस लुक से पता चलता है कि वे पूरी तरह से अपने किरदार में ढले हुए है। रितिक ने अपना यह लुक पूरी तरह से अपने पहले बायोपिक कैरेक्टर के तरह रखा था। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी