सबा आजाद का खास ख्याल रख रहा रितिक रोशन का परिवार, भेजा घर का बना टेस्टी खाना

शुक्रवार, 4 मार्च 2022 (15:56 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर छाए हुए हैं। रितिक रोशन का नाम बीते कई दिनों से एक्ट्रेस सबा आजाद संग जुड़ रहा है। दोनों को अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। इतना ही नहीं सबा आजाद रितिक की फैमिली संग भी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

 
बीते दिनों सबा आजाद रितिक रोशन की फैमिली संग लंच पर पहुंची थीं, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। सबा एक्टर की फैमिली के साथ क्लोज बॉन्ड शेयर करती हुई नजर आई थीं। अब रितिक रोशन की फैमिली ने सबा के लिए टेस्टी खाना भेजा है।
 
सबा आजाद ने रितिक की फैमिली द्वारा भेजे गए स्वादिष्ट भोजन की झलक अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। साथ ही, रितिक के परिवार को धन्यवाद दिया और एक्टर की भतीजी सुरनिका, चाची कंचन रोशन, और चचेरी बहन पश्मीना रोशन को टैग भी किया है। 
 
सबा आजाद ने खाने की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जब आपको घर की याद आती हो, लेकिन आपके पास बेस्ट लोग हैं, जो आपको खाना खिलाते हैं। धन्यवाद @kanchan_roshan @suranika @pashminaroshan।'
 
बता दें कि रितिक रोशन और सबा आजाद के रिलेशनशिप की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा है। सबा आजाद म्यूजिशियन होने के साथ-साथ एक बेहतरीन एक्ट्रेस भी हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी