'बिग बॉस 15' के घर से बाहर आने के बाद साथ में वेकेशन मनाने निकले ईशान सहगल और मायशा अय्यर

गुरुवार, 11 नवंबर 2021 (17:59 IST)
'बिग बॉस 15' से बीते दिनों ईशान सहगल और मायशा अय्यर बाहर हो चुके हैं। बिग बॉस के घर में दोनों अक्सर कोजी होते नजर आते थे। दोनों की रोमाटिंक केमिस्ट्री ने दर्शकों का भी खूब मनोरंजन किया। दोनों एक-दूसरे के लेकर काफी सीरियस हो गए थे। 

 
बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद मायशा और ईशान ने एक-दूसरे के साथ जिंदगी का सफर आगे बढ़ने का फैसला किया है। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी दोनों एक दूसरे से मिल रहे हैं और डेट पर जा रहे हैं। 
 
ताजा खबरों के अनुसार मायशा और ईशान साथ में वेकेशन एंजॉय करने गोवा निकल चुके हैं। उन्होंने गुरुवार सुबह मुंबई से फ्लाइट ली थी। जिसके बाद मायशा और ईशान साथ में गोवा में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।
 
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ईशान ने कहा था, मेरी बहन ने मायशा से बात की है और वह उससे मिलने का बेसब्री से इंतजार भी कर रही है। इसके अवाला मैंने अपनी मां से भी बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें मुझ पर गर्व है और वह असल में उसे पसंद करती हैं। जिसे लगता है कि हमारा रिश्ता सिर्फ कैमरों के लिए था, उन्हें समय आने पर सब बता चल जाएगा।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी