एक्सीडेंट के 25 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवनदीप राजन, चेहरे पर दिखी घर लौटने की खुशी

WD Entertainment Desk

शुक्रवार, 30 मई 2025 (17:41 IST)
'इंडियन आइडल 12' विनर पवनदीप राजन का 5 मई को भयानक एक्सीडेंट हो गया था। वह उत्तराखंड स्थित अपने घर से अपने सा‍थी के साथ कर से दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान देर रात उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई थी। 
 
पवनदीप नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती थे। फैंस उनके जल्द ठीक होने की लगातार दुआ कर रहे थे। अब पवनदीप अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर लौट गए हैं। उनकी हालत में काफी सुधार है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pawandeep Rajan (@pawandeeprajan)

पवनदीप राजन 25 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज मिला है। सिंगर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें उनके चेहरे पर घर जाने की खुशी साफ दिख रही है। उन्होंने यह तस्वीर फ्लाइट के अंदर से शेयर की। 

बॉलीवुड के ताजा अपडेट जानने के लिए क्लिक करें 
 
पवनदीप राजन ने कैप्शन में लिखा, 'डिस्चार्ज हो गया हूं और घर जा रहा हूं। आप सभी के सपोर्ट, आशीर्वाद और दुआओं के लिए शुक्रिया।'
 
बता दें कि पवनदीप राजन का 5 मई को अमरोहा में एक्सीडेंट हुआ था। इस हादसे में उनके काफी चोटें आई थीं। वह कई दिनों तक आईसीयू में भर्ती थे। अस्पताल में उनकी सर्जरी भी हुई थी। पवनदीप के अलावा इस हादसे में उनके साथी अजय मेहरा और राहुल को भी गंभीर चोटें आई। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी