क्या बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी करने जा रही हैं मौनी रॉय?

बुधवार, 17 मार्च 2021 (15:22 IST)
'नागिन' एक्ट्रेस मौनी रॉय अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन इन दिनों मौनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते कई दिनों से मौनी रॉय बैंकर सूरज नांबियार संग रिश्ते को लेकर छाई हुई हैं।

 
हाल ही में खबरें आई कि दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। एक बार फिर मौनी की शादी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। खबरों की मानें तो फैंस जल्द ही मौनी को दुल्हन के अवतार में देखेंगे। मौनी की मां ने सूरज के परिवार से मुलाकात भी की है। भले ही मौनी रॉय ने दुबई के बैंकर सूरज नांबियार के साथ अपना रिश्ता स्वीकार नहीं किया है, लेकिन दोनों की बढ़ती नजदीकियों से हर कोई वाकिफ है। 

बॉली वुड की लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
बताया जा रहा है कि मौनी ने अपने रिश्ते को शादी का नाम देने का मन बना लिया है। वह सूरज के साथ बेहद खुश हैं और उन्होंने अपने इस रिश्ते का आधिकारिक रूप से ऐलान करने का फैसला कर लिया है। मौनी के परिवारवालों ने भी उनके इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया है। 
 
मौनी की मां ने कुछ ही दिन पहले सूरज के परिवार से मुलाकात की है। यह बातचीत मंदिरा बेदी के घर पर हुई, जो मौनी की काफी अच्छी दोस्त हैं। मौनी के भाई भी इस दौरान मौजूद थे। बातचीत कितनी आगे बढ़ी है, यह तो नहीं पता, पर इससे यह साफ हो गया है कि मौनी अपनी इस रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस हैं।
 
बता दें कि सूरज, दुबई में रहते हैं और पेशे से बैंकर हैं। सूरज और मोनी के अफेयर की खबरें 2019 में आई थी। मौनी की दोस्त ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की थी। फोटो में मौनी और सूरज साथ नजर आ रहे थे। यूं तो मौनी का नाम अभिनेता गौरव चोपड़ा के साथ भी जुड़ चुका है, पर मोहित रैना के साथ उनका अफेयर सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।
 
मौनी को एकता कपूर के धारावाहिक 'नागिन' से जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। शिवान्या के किरदार में उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला था। मौनी ने अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में कदम रखा था। जल्द ही वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी