हाउसफुल 5 में हुई जैकलीन फर्नांडिस की एंट्री, अक्षय कुमार के अपोजिट आएंगी नजर!

WD Entertainment Desk

शनिवार, 24 अगस्त 2024 (14:12 IST)
Film Housefull 5: साजिद नाडियाडवाली की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल' की सभी फिल्मों ने दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन किा है। फैंस लंबे समय से 'हाउसफुल 5' का इंतजार कर रहे हैं। 'हाउसफुल 5' में लंबी चौड़ी स्टारकास्ट नजर आने वाली है। हाल ही में इस फिल्म में अर्जुन रामपाल की भी एंट्री हुई थीं। 
 
अब इस फिल्म में एक और हसीना की एंट्री हो गई है। जैकलीन फर्नांडिस भी 'हाउसफुल 5' का हिस्सा होगी। बताया जा रहा है कि जैकलीन फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आएंगी। 
 
जैकलीन हाउसफुल फ्रेंचाइजी में वापसी के लिए उत्साहित हैं। साजिद नाडियाडवाला फिल्म हाउसफुल 5 के लिए अन्य लीड अभिनेत्रियों की तलाश कर रहे हैं। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। हाउसफुल 5 अगले साल 6 जून को रिलीज होगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी