जैकलीन फर्नांडिस को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, आईफा अवॉर्ड में होंगी शामिल

रविवार, 29 मई 2022 (12:32 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ठग सुकेश चंद्रशेखर संग नाम जुड़ने के बाद से ही सुर्खियों में हैं। 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की टीम कई बार एक्ट्रेस से पूछताछ कर चुकी हैं। अतान ही नहीं ईडी ने जैकलीन के विदेश जाने पर भी रोक लगा दी थी।

 
लेकिन अब जैकलीन को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली कोर्ट ने उन्हें विदेश ट्रेवल करने की मंजूरी दे दी है। अब एक्ट्रेस अब अबु धाबी में होने वाले आईफा अवॉर्ड 2022 में शिरकत कर पाएंगी। कोर्ट ने उन्हें 31 मई से 6 जून के बीच अबू धाबी की यात्रा करने की अनुमति दी है। 
 
जैकलीन ने दिल्ली की एक अदालत में अवॉर्ड समारोह में शामिल होने के लिए अर्जी दाखिल की थी। इस याचिका में उन्होंने ने अबू धाबी में होने वाले आईफा अवॉर्ड्स के लिए 15 दिनों की विदेश यात्रा की अनुमति मांगी थी। अब एक्ट्रेस को मंजूरी मिल चुकी है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी