फ्लाइट पकड़ने से पहले जाह्नवी कपूर ने कार में चेंज किए कपड़े, तस्वीर शेयर कर बोलीं- ये रिलेक्स्ड डे था

गुरुवार, 11 मार्च 2021 (12:18 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने लुक और फैशन से अक्सर सुर्खियों में बनीं रहती हैं। उनकी फिल्म 'रूही' सिनमाघरों में रिलीज हो गई है। इसी के चलते जाह्नवी काफी दिनों से फिल्म प्रमोशन में व्यस्त चल रहीं थी। जान्हवी ने सोशल मीडिया पर अपनी बिजी लाइफ की झलक दिखाई है।

 
जाह्नवी कपूर ने अपनी कुछ फोटोज शेयर कर दिखाया कि उनका रिलैक्स डे कैसे होता है। पहली दो तस्वीरों में जाह्नवी स्ट्रेपलेस टॉप और मिनी स्कर्ट में पोज़ देती नजर आ रही हैं।
 
वहीं अन्य तस्वीर में वह कार में ही ड्रेस चेंज करते हुए अपनी जींस पहनती दिख रही हैं क्योंकि उन्हें एयरपोर्ट से सीधे फ्लाइट पकड़नी थी। इसके बाद चौथी तस्वीर में जाह्नवी रिलैक्स होकर फ्लाइट में बैठी दिख रही हैं।
 
इन तस्वीरों के साथ जाह्नवी ने कैप्शन में भी मजेदार बात लिखी है। जाह्नवी कपूर ने कैप्शन में लिखा- 'ये एक रिलेक्स्ड डे था।' अपने इस कैप्शन के साथ ही जाह्नवी ने अपसाइड डाउन स्माइलिंग स्माइलीज का भी इस्तेमाल किया है। 
 
बता दें कि वरुण शर्मा, जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'रूही' रिलीज हो गई है। जो दर्शकों को काफी पसंद भी आ रही है। ये एक हॉरर कॉमेडी है जिसमें जाह्नवी डबल रोल में नजर आ रही हैं। उनका एक अवतार चुड़ैल 'रूही' का है जबकि दूसरा अवतार 'अफज़ा' का है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी