वेकेशन एंजॉय करने जाह्नवी कपूर पहुंचीं मालदीव, दोस्तों संग शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

गुरुवार, 8 अप्रैल 2021 (16:35 IST)
Photo - Instagram
देश में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। वहीं मुंबई में बढ़ते कोरोना के प्रकोप के बीच कई सेलेब्स मालदीव छुट्टीयां मनाने पहुंच रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी अब मालदीव पहुंच गई हैं। 
 
Photo - Instagram
मालदीव पहुंचकर जाह्नवी कपूर ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। वह अपने दोस्तों संग मालदीव पहुंची हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिखाई दे रही हैं।
 
Photo - Instagram
येलो ड्रेस में जाह्नवी बीच के किनारे क्वालिटी समय बिताती दिख रही हैं। तस्वीरों में जाह्नवी कपूर अपने दोस्तों के साथ भी नजर आ रही हैं। जाह्नवी कपूर की तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
 
Photo - Instagram
बीते कुछ दिनों में कई सितारे मालदीव घूमने पहुंचे हैं। इन सितारों में दीया मिर्जा, बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर, शिल्पा शेट्टी, सारा अली खान, नेहा धूपिया, श्रद्धा कपूर जैसे कई सितारे शुमार हैं।
 
जाह्नवी कपूर हाल ही में फिल्म रूही में नजर आई थीं। फिल्म में जाह्नवी के साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा मुख्य किरदारों में शुमार थे। जाह्नवी जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ दोस्ताना 2 में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म 'गुडलक' में नजर आएंगी। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी