पिता बोनी कपूर मुंबई से थे बाहर, रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की मां ने अस्पताल में रखा था जाह्नवी कपूर का ख्याल!

WD Entertainment Desk

बुधवार, 31 जुलाई 2024 (16:46 IST)
Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों जाह्नवी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के हर फंक्शन में नजर आई थीं। इस शाही शादी के बाद जाह्नवी की तबीयत अचानकर खराब हो गई थी। 
 
जाह्नवी को फूड पॉइजनिंग की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं अब खबर आ रही है कि जब जाह्नवी अस्पताल में भर्ती थीं तब उनके पापा बोनी कपूर यात्रा पर थे। इस दौरान जाह्नवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की मां ने अस्पताल में उनकी देखभाल की थी। 
 
शिखर पहाड़िया की मां ने जाह्नवी की देखभाल की और रात में उनके बिस्तर के पास ही रहीं। ऐसे में कहा जा सकता है कि शादी से पहले ही जाह्नवी अपनी होनेवाली सास की लाडली बहू बन चुकी हैं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म 'उलझ' में नजर आने वाली हैं। सुधांशु सरिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग और आदिल हुसैन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ​​'उलझ​​' 2 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी