श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी की सालगिरह पर जाह्नवी कपूर ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट

बुधवार, 3 जून 2020 (11:48 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन अपनी फिल्मों और काम की वजह से आज भी उन्हें याद किया जाता है। बोनी कपूर की आंखों में आज भी श्रीदेवी के जाने का दर्द साफ झलकता है। श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी 2 जून 1996 को हुई थी। श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी को 24 साल हो गए हैं।

 
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने सोशल मडिया के जरिए अपने माता-पिता दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और निर्माता बोनी कपूर को शादी की सालगिरह की बधाई दी। 
 
जाह्नवी ने एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर पोस्ट की, जिसमें श्रीदेवी बोनी कपूर को गले लगाए नजर आ रही हैं। जाह्न्वी ने तस्वीर को शेयर हुए हार्ट इमोजी के साथ लिखा, 'शादी की सालगिरह मुबारक हो।' 
 
बता दें कि श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई में हुआ था। 54 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। श्रीदेवी से बोनी कपूर की दूसरी शादी थी इससे पहले उन्होंने साल 1983 में मोना शौरी से शादी की थी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी