'रॉकी और रानी की प्रेम' कहानी में कॉमिक किरदार निभाएंगी जया बच्चन, बनेंगी रणवीर सिंह की दादी!

शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021 (12:05 IST)
फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में शबाना आजमी (Shabana Azmi), धर्मेंद्र (Dharmendra) और जया बच्चन (Jaya Bachchan) भी नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में जया बच्चन कॉमिक किरदार में नजर आएंगी। 

 
जया बच्चन पहली बार स्क्रीन पर कॉमेडी करती नजर आएंगी। वह इस फिल्म में रणवीर सिंह की दादी की भूमिका में नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि जया फिल्म में हलवाई का किरदार निभाते नजर आएंगी। 
 
जया बच्चन एक लाउड, जमीन से जुड़ी और धाकड़ महिला का किरदार निभा रही हैं जो खुलकर हंसती हैं। यह उनकी अब तक की सबसे मजेदार भूमिका है। वह करण जौहर से ऐसा किरदार देने के लिए खुश हैं।
 
जया बच्चन इससे पहले करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' और 'कल हो ना हो' में काम कर चुकीं हैं। फिल्म में जया बच्चन के अलावा धर्मेन्द्र और शबाना आजमी की भी अहम भूमिका होगी। यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी