गोद भराई की रस्म के दौरान काजल अग्रवाल के चेहरे पर दिखीं मां बनने की खुशी, तस्वीरें वायरल

सोमवार, 21 फ़रवरी 2022 (13:25 IST)
साउथ और बॉलीवुड की एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और गौतम किचलू के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में काजल अग्रवाल की गोद भराई रस्म का आयोजन हुआ।
 
काजल अग्रवाल की गोद भराई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तस्वीरों में काजल रेड और गोल्डन की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं गौतम सफेद रंग के कुर्ता और मैरून कलर की वेस्ट कोट पहने दिख रहे हैं। 
 
वह अपने पति और परिवार संग गोद भराई सेरेमनी को एंजॉय करती नजर आ रही हैं। काजल अग्रवाल के चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ दिख रही हैं। 
 
बता दें कि काजल अग्रवाल ने 30 अक्टूबर 2020 को अपने बॉयफ्रेंड गौतम किचलू के साथ शादी की थीं। 1 जनवरी 2022 को काजल अग्रवाल के पति गौतम किचलू ने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी थी।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी