शलभ दांग संग शादी के बंधन में बंधने जा रहीं काम्या पंजाबी, हल्दी सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें आई सामने

सोमवार, 10 फ़रवरी 2020 (12:30 IST)
टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। शादी के 10 दिन पहले ही काम्या ने अपने दोस्तों के संग बैचलर पार्टी की थी। जिसके बाद से उनके घर में माता की चौकी हुई। माता की चौकी के साथ ही काम्या की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं।


शादी से एक दिन पहले हुई काम्या की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं। काम्या खुद ही अपनी शादी की अपडेट्स अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दे रही हैं।
 
तस्वीरों में काम्या पीले रंग का सूट पहनी हुई हैं। काम्या को उनके परिवार के सदस्य और दोस्त हल्दी लगा रहे हैं। तस्वीरों में काम्या बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

ALSO READ: Oscar 2020 : बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड जीतने के बाद वॉकिन फीनिक्स ने दी इमोशनल स्पीच
 
इस दौरान काम्या की बेटी अपनी मां का हाथ थामे नजर आईं। शलभ दांग के साथ अपने इस नए रिश्ते की शुरूआत को लेकर खुशी काम्या के चेहरे पर साफ दिख रही हैं।

काम्या की इन तस्वीरों पर तमाम सेलिब्रिटीज और काम्या के फैंस उनको बधाई दे रहे हैं। इससे पहले काम्या ने सगाई की तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए थे। 
 
काम्या और शलभ 10 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों ने पिछले साल 10 फरवरी के दिन ही एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी