कंगना रनौट ने महाराष्ट्र के नए सीएम एकनाथ शिंदे को दी बधाई, बोलीं- ऑटो-रिक्शा चलाने से लेकर देश के...

शुक्रवार, 1 जुलाई 2022 (15:26 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। कंगना ने हाल ही में उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा था। अब उन्होंने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बधाई दी है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने एकनाथ शिंदे की जर्नी के बार में बताया है।

 
कंगना ने एकनाथ शिंदे की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'क्या एक प्रेरक सफलता की कहानी है... जीवनयापन के लिए ऑटो-रिक्शा चलाने से लेकर देश के सबसे महत्वपूर्ण और शक्तिशाली व्यक्ति बनने तक... बधाई सर।'
 
 
बता दें कि कंगना की उद्धव ठाकरे सरकार के साथ काफी समय से अनबन चल रही थी। वह कई बार सोशल मीडिया के जरिए ठाकरे सरकार पर निशाना साधती रहती थीं। हाल ही में कंगना ने एक वीडियो शेयर कर उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे पर भी रिएक्शन दिया था।
 
कंगना रनौट के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली रिलीज फिल्म 'धाकड़' थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फैल हो गई। अब वह फिल्म 'तेजस' में एक भारतीय वायु सेना अधिकारी के रोल में दिखाई देंगी। इसके अलावा कंगना फिल्म 'इमरजेंसी' में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी