मुश्किल में फंसी कंगना रनौट और रंगोली चंदेल, आदित्य पंचोली मामले में जारी हुआ समन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट औ उनकी बहन रंगोली चंदेल कानूनी मुश्किल में फंस गई है। उनके खिलाफ मुंबई कोर्ट ने समन जारी किया है। ये मामला एक्टर आदित्य पंचोली से जुड़ा हुआ है। जिसके बाद कंगना रनौट और आदित्य पंचोली विवाद एक बार फिर गरमा गया है।

आदित्य पंचोली ने 2017 में आपराधिक मानहानि मामला दर्ज किया था, इसी में अब कंगना और रंगोली के खिलाफ समन दिया गया है। इस केस में 4 अलग-अलग समन इश्यू किए गए हैं। एक आदित्य पंचोली बनाम कंगना रनौट, दूसरा आदित्य पंचोली बनाम रंगोली चंदेल और जरीना वहाब बनाम कंगना रनौट और जरीना वहाब बनाम रंगोली चंदेल।

इस मामले में अगली सुनवाई 26 जुलाई को होगी। जहां एक्ट्रेस को उपस्थित होना है। हाल ही में आदित्य की पत्नी जरीना अपने पति के बचाव में उतरी थीं। उन्होंने कहा था, मैं उन्हें किसी और से बेहतर जानती हूं। वो मुझसे कभी कुछ नहीं छिपाते हैं। मुझे पता है कि अतीत में क्या हुआ है। उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है।
 
क्या है मामला- 
कंगना ने आदित्य पंचोली पर शारीरिक हिंसा और मारपीट करने का आरोप लगाया था। इसके बाद 2017 में उन्होंने कंगना के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था। सुनवाई के दौरान कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर दोनों को यह समन जारी किया गया है। आदित्य पंचोली ने कुछ दिन पहले कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी