कंगना से जोड़ा नाम... रणबीर हुए गुस्सा

गुरुवार, 9 जून 2016 (13:47 IST)
कैटरीना कैफ से रणबीर कपूर अलग हो गए हैं तो दूसरी ओर कंगना रनौट का रितिक से पंगा चल रहा है। दोनों के निजी जीवन में उथलपुथल मची हुई है। उलझनें तब और बढ़ गई जब रणबीर और कंगना का नाम जोड़ दिया गया। ट्वीटर पर दोनों के नाम का ट्रेंड करने लगा। कहा गया कि दोनों के दिल टूट हुए हैं इसलिए वे करीब आ गए।
इस बात पर रणबीर बेहद गुस्सा हुए। वे मीडिया से ज्यादा बात नहीं करते हैं। उन्हें लगता है कि मीडिया इसका फायदा उठाता है और चाहे जिससे उनका नाम जोड़ देता है। 
 
रणबीर के निकट के लोगों का कहना है कि रणबीर हैरान हैं कि इस तरह की बातें कौन फैला रहा है और वो भी बिना आधार के। कंगना को तो वे ज्यादा जानते भी नहीं हैं। 
 
फिलहाल 'जग्गा जासूस' में व्यस्त इस फिल्म को किसी तरह प्रदर्शित करना चाहते हैं क्योंकि यह फिल्म लम्बे समय से अटकी हुई है।

वेबदुनिया पर पढ़ें