कपिल शर्मा ने शेयर की अपने बेटे की पहली तस्वीर, बोले- पब्लिक की पुरजोर मांग पर...

सोमवार, 21 जून 2021 (11:18 IST)
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा इस साल की शुरुआत में दूसरी बार पिता बने थे। उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ से एक बेटे को जन्म दिया था। कपिल के फैंस उनसे अपने बच्चे की झलक दिखाने के लिए लगातार कर रहे थे। वहीं अब फादर्स डे के मौके पर कपिल ने फैंस की यह इच्छा पूरी कर दी है। 
 
कपिल शर्मा ने अपने दोनों बच्चों की साथ में तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कपिल अपने बच्चों को गोद मे लिए हुए नजर आ रहे हैं। कपिल ने पहली बार अपने दोनों बच्चों अनायरा और त्रिशान के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
 
इस तस्वीर को शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने लिखा, 'पब्लिक की पुरजोर मांग पर अनायरा और त्रिशान पहली बार एक साथ।' तस्वीर में दोनों बच्चे कपिल की गोद में दिख रहे हैं, सामने टेबल पर कुछ फूल और केक रखा है। 
 
बता दें कि कपिल शर्मा ने साल 2018 में गिन्नी चतरथ से शादी की थी। गिन्नी ने इसी साल 1 फरवरी को अफने बेटे को जन्म दिया है। वहीं कपिल की बेटी अनायरा का जन्म 2019 में हुआ था।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी