सुनील ग्रोवर की होगी वापसी लेकिन...

सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा में जब से विवाद हुआ है कपिल के शो में सुनील नहीं दिखाई दिए हैं। उनका साथ अली असगर, चंदन प्रभाकर और सुगंधा मिश्रा भी दे रहे हैं। 
 
खबर है कि सुनील अब टीवी वापसी के लिए तैयार हैं, लेकिन 'द कपिल शर्मा' शो में वे नजर नहीं आएंगे बल्कि उनका नया शो शुरू होगा। चैनल का नाम अभी नहीं बताया जा रहा है। 
 
इस शो का फॉर्मेट कपिल के शो से बिलकुल अलग होगा। हालांकि उनके शो में भी सेलिब्रिटीज़ नजर आएंगे। सुनील अपने शो के जरिये अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। हालांकि उनका एक शो फ्लॉप रह चुका है। 
 
सुनील के शो की खास बात यह होगी कि इसमें अली, चंदन और सुगंधा भी नजर आएंगे। जून से सुनील के शो का प्रसारण होने की संभावना है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें