इस वजह से रणबीर कपूर के अलावा किसी और को अपना मोबाइल नहीं देते करण जौहर

बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार करण जौहर अपने शो कॉफी विद करण से काफी सुर्खियां बटोरते हैं। करण जौहर फैशन के मामले में हर लेटेस्ट अपडेट रखने के साथ ही टेक्नोलॉजी के मामले में भी हमेशा आगे रहते हैं। वह अपने मोबाइल को हमेशा अपने साथ रखते हैं और कभी उसे किसी और को नहीं देते। इसके पीछे क्या वजह है इस बारे में उन्होंने हाल ही में बात की।


करण अपने शो में सेलेब्स से कई खुलासे करते हैं। वहीं करण जौहर हाल ही में अरबाज खान के शो में बतौर गेस्ट पहुंचे। इस दौरान करण ने बताया कि वह अपने फोन को और किसी को भी नहीं देते हैं। उनके फोन में काफी कुछ चलता रहता है, इस वजह से वह उसे दूसरों से दूर ही रखते हैं।
 
करण जौहर ने आगे बताया कि सिर्फ रणबीर कपूर को ही उनके मोबाइल का पासवर्ड पता है और वह ही उसे ओपन कर चेक कर सकते हैं। रणबीर जल्द ही करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा।
 
करण जौहर जल्द ही अपने पिता यश जौहर के ड्रीम प्रोजेक्ट कलंक को रिलीज करने जा रहे हैं। इस मल्टी स्टारर फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवण, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त नजर आने वाले हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी