वोट डालने गईं करीना और तैमूर के लिए लोगों ने मजे, कहा BJP में शामिल हुए तैमूर मियां

Photo : Twitter

मुंबई में 29 अप्रैल को वोटिंग थी। तमाम बॉलीवुड के सितारे वोट देते नजर आए। यही नहीं, उन्होंने लोगों से भी मतदान करने की अपील की। वोट देने के बाद अपने फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए ताकि लोग प्रेरित हो सकें। 
 
अमिताभ बच्चन, सलमान खान, कंगना रनौट, वरुण धवन, हेमा मालिनी सहित कई स्टार्स ने वोट डाले, इनमें करीना कपूर खान भी शामिल थीं। करीना अपने बेटे तैमूर के साथ वोट डालने पहुंची थीं। तैमूर भी किसी स्टार से कम नहीं है और उनके फोटो आए दिन सुर्खियां बटोरते रहते हैं। 
 
 
 
तैमूर को लेकर करीना जब वोट डालने पहुंचीं तो तैमूर ने केसरिया रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। साथ ही हरे रंग की निकर में वे थे। भाजपा के झंडे में भी ये दो रंग नजर आते थे। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर मेम्स बनना शुरू हो गए। 
 
कहा जाने लगा कि कहीं तैमूर बीजेपी में तो शामिल नहीं हो गए? कहीं वे बीजेपी को सपोर्ट तो नहीं कर रहे हैं? कहीं तैमूर के जरिये करीना बीजेपी का प्रचार तो नहीं कर रही हैं? तैमूर का कोलाज बनाकर इसे खूब वायरल किया गया। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी