जेह के जन्म के बाद करीना कपूर करेंगी शूटिंग सेट पर वापसी, क्राइम मिस्ट्री फिल्म में आएंगी नजर

शनिवार, 5 फ़रवरी 2022 (12:53 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं। उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान भी 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग की थी। अपने दूसरे बेटे जेह के जन्म के बाद करीना ने कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया था। अब वह एक बार फिर स्क्रीन पर वापसी करने जा रही हैं।

 
खबरों के अनुसार करीना कपूर बॉलीवुड फिल्मकार सुजॉय घोष की अगली फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं। यह एक क्राइम मिस्ट्री फिल्म होगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में करीना कपूर की मुख्य भूमिका होगी। 
 
यह फिल्म कीगो हिगाशिनो के उपन्यास 'द डिवोशन ऑफ सस्पेंक्ट एक्स' का हिन्दी अडॉप्शन है। कीगो हिगाशिनो का यह उपन्यास एक सिंगल मदर की कहानी पर आधारित है, जो गलती से अपने पूर्व पति को मार देती हैं।
 
सुजॉय घोष की इस फिल्म में करीना कपूर के साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी महत्वपूर्ण रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल मार्च तक फ्लोर पर जा सकती है। बताया जा रहा है कि करीना कपूर ने अपने किरदार के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़िए : 
मधुबाला की बहन को 96 साल की उम्र में घर से निकाल बैठा दिया हवाई जहाज में

फरहान अख्तर 21 फरवरी को दूसरी बार बनेंगे दूल्हा

राज कुंद्रा ने करोड़ों की प्रॉपर्टी की शिल्पा शेट्टी के नाम

अमिताभ बच्चन ने बेचा अपना बंगला

धोनी बने सुपरहीरो अथर्व का फर्स्ट लुक रिलीज
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी