अब संजय कूपर की 31000 करोड़ की सोना कॉमस्टार कंपनी को नया उत्तराधिकारी मिल गया है। यह अहम जिम्मेदारी संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव संभालेंगी। उन्हें कंपनी की एडिशनल नॉन-एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया है। प्रिया डेली ऑपरेशन्स का हिस्सा नहीं होंगी। वह सिर्फ रणनीतिक स्तर पर टीम का मार्गदर्शन करेंगी।
सोना कॉमस्टार ने एक नोट शेयर किया है, जिसमें बताया है कि प्रिया सचदेव के अलावा किसे क्या जिम्मेदारी दी गई है। नोट के मुताबिक, संजय की पत्नी प्रिया सचदेव को NED यानी नॉन-एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अपॉइंट किया गया है। संजय के बाद कंपनी के नए चेयरमैन जैफरी मार्क ओवरली होंगे। वहीं, विवेक विक्रम सिंह सीईओ रहेंगे।
रिपोर्ट्स के अनुसार संजय कपूर की नेटवर्थ 10,300 करोड़ रुपए है। वह दुनिया के 2703वें सबसे अमीर व्यक्ति थे। संजय ने पहली शादी नंदिता मेहतानी से की थी। इसके बाद उन्होंने करिश्मा कपूर संग दूसरी शादी रचाई। करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव संग तीसरी शादी की थी।
सोना कॉमस्टार एक भारतीय कंपनी है जो गाड़ियों से जुड़ी तकनीक बनाती है। 1995 में शुरू हुई ये कंपनी ऐसी चीज़ें बनाती है जो कारों और इलेक्ट्रिक गाड़ियों के अंदर काम आती हैं। सोना कॉमस्टार भारत के अलावा अमेरिका, मैक्सिको और चीन जैसे देशों में भी अपने प्लांट चलाती है।