अनन्या पांडे संग अफेयर की खबरों पर कार्तिक आर्यन का खुलासा

बॉलीवुड अभिनेता कार्त‍िक आर्यन इन दिनों फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं अनन्या पांडे के साथ डिनर डेट को लेकर सुर्खियों में है। बीते दिनों दोनों को एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था। जिसके बाद से कयास लगाए जाने लगे कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है। लेकिन अब इन खबरों पर पर कार्तिक ने अपनी चूपी तोड़ दी है।
 
एक इवेंट में जब कार्तिक से इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हैं हम लोग डिनर करने लंच करने भी जाते हैं तो लोग बोलने लगते हैं कि डेट कर रहे हैं। ऐसा नहीं है हम लोग बस दोस्त हैं और दोस्त की तरह ही लंच और डिनर पर जाते हैं। बस एक डिनर करने जाने को अफेयर लिखना ज्यादा है।
 
कार्तिक आर्यन ने साल 2011 में फिल्म प्यार का पंचनाना से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने आकाशवाणी, कांची, प्यार का पंचनामा 2, गेस्ट इन लंदन और सोनू की टीटू की स्वीटी जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया हैं। वहीं उनकी अगामी फिल्म लुका छुप्पी है जिसमें वह कृति सेनन के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।
 
कार्तिक की फैन फोलोइंग बहुत ज्यादा है। बॉलीवुड की नई नवेली सारा अली खान भी उनकी फैन हैं। बीते दिनों ही सारा अली खान ने कॉफी विद करण में बताया था कि वो कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। इसके अलावा सारा ने एक रेडियो शो में भी कहा था कि उन्हें कार्तिक बहुत पसंद है। वो बहुत क्यूट हैं और वो उनके साथ डेटिंग करना चाहती हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी