Cannes Film Festival 2024 में Kiara Advani का डेब्यू, दिखाई अपने ग्लैमरस लुक की झलक

WD Entertainment Desk

शनिवार, 18 मई 2024 (12:22 IST)
Kiara Advani Cannes 2024 Debut: कान फिल्म फेस्टिवल 2024 के रेड कार्पेट पर दुनियाभर के सेलेब्स का जलवा देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड की कई हसीनाएं भी रेड कार्पेट पर अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही हैं। वहीं इस बार कियारा आडवाणी ने कान 2024 में डेब्यू किया है। 
 
कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर अपने कान डेब्यू की झलक दिखा है। कियारा ने कान के रेड कार्पेट पर जाने से पहले एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह व्हाइट कलर का सैटिन गाउन पहने दिख रही हैं। थाई-हाई स्लिट वाले इस गाउन में कियारा बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

कियारा आडवाणी के गाउन में प्लंजिंग नेकलाइन और मीटर-ट्रेल है। ड्रेस की एक स्लीव्स को ड्रामेटिक अंदाज में लपेटा गया है, जो उनके लुक को और निखार रहा है। कियारा का यह गॉर्जियस गाउन प्रबल गुरुंग और लक्ष्मी लेहर के कलेक्शन से है।
 
कियारा आडवाणी को कान में 'सिनेमा गाला डिनर' में भारत का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य मिला है। कान में वैनिटी फेयर द्वारा आयोजित 'वुमेन इन सिनेमा गाला' में दुनिया भर की छह अमेजिंग और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस शामिल हैं। यह उन्हें एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मान्यता प्रदान करता है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी