लता मंगेशकर की हैल्थ के बारे में सच्ची खबर, जानिए कैसी है स्वर कोकिला की तबीयत

शनिवार, 22 जनवरी 2022 (13:26 IST)
लता मंगेशकर की तबीयत को लेकर दुनिया भर में फैले उनके करोड़ों प्रशंसक तब से परेशान है जब से लता को कोरोना के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुआएं हो रही हैं कि उनकी प्रिय गायिका और स्वर कोकिला जल्दी से जल्दी ठीक हों। 
सोशल मीडिया की एक बुरी बात है कि बिना जाने कुछ भी डाल दिया जाता है। जब भी कोई बड़ा व्यक्ति अस्पताल में भर्ती होता है उसके बारे में तरह-तरह की फेक न्यूज आने लगती है और शेयर की जाती है। जिससे गलत बातें प्रचारित हो जाती हैं।
 
लता मंगेशकर के बारे में भी तरह-तरह की खबरें आ रही हैं जो बिलकुल निराधार हैं और महज अफवाह हैं। 

 
एएनआई ने 22 जनवरी 2022 को 12.30 पर ट्वीट किया है। इसमें लिखा गया है कि लता मंगेशकर अभी भी अस्पताल में हैं। आईसीयू में हैं। उनकी तबीयत में मामली सुधार भी हुआ है। यह सब डॉक्टर प्रतीत समदानी ने कहा हैजो मुंबई स्थित ब्रीच कैण्डी हॉस्पिटल में लता मंगेशकर का इलाज कर रहे हैं। इससे सारी बातें साफ हो जाती हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी