मलाइका अरोरा की बर्थडे पार्टी में झूमकर नाचे अर्जुन कपूर, वायरल हो रहा वीडियो

बुधवार, 23 अक्टूबर 2019 (13:30 IST)
बॉलीवुड की हॉट अदाकारा 'छैंया छैंया' गर्ल मलाइका अरोरा 23 अक्टूबर को अपना 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर मलाइका ने बीती रात पार्टी का आयोजन किया, जिसमें जिसमें बॉलीवुड सितारों की महफिल लगी थी।

इस बर्थडे बैश में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अनन्या पांडे, तारा सुतारिया और मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से लेकर कई मशहूर सितारे शामिल हुए। 

ALSO READ: सांड की आंख : फिल्म समीक्षा
 
हॉट सिल्‍वर आउटफिट हो या सेक्‍सी मूव्‍स, इस पार्टी में मलाइका हर चीज में हिट रहीं। सभी की आंखें उन्‍हीं पर टिकी रहीं। मलाइका के बर्थडे पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जिसमें सभी सितारे काफी अलग और जबरदस्त अंदाज में नजर आ रहे हैं।
 
मलाइका अरोड़ा का जन्मदिन हो और डांस न हो, ऐसा होना तो नामुमकिन है। मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने भी फ्लोर पर डांस का मौका नहीं छोड़ा और झूमकर डांस किया।
अर्जुन कपूर प्रोपर पटोला पर थिरकते नजर आए तो वहीं खुद मलाइका अरोरा भी धमाकेदार डांस करती नजर आईं।
 
अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ पार्टी को को-होस्‍ट भी किया। हाल ही में एक इंटरव्‍यू के दौरान मलाइका ने बताया था कि बीते 6-7 वर्षों में यह पहला मौका है जब वह बर्थडे के दौरान शहर में हैं। ऐसे में उन्‍होंने दोस्‍तों और फैमिली के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने का फैसला किया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी