क्या मलाइका अरोरा भी होंगी सलमान खान की 'दबंग 3' का हिस्सा? एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब

सलमान खान की फिल्म 'दबंग' का गाना 'मुन्नी बदनाम' लोगों के बीच खुब पॉपुलर हुआ था। इस आइटम गाने में मलाइका अरोरा ने जमकर ठुमके लगाए थे। मलाइका के अलावा गाने में सलमान खान के मजेदार स्टेप्स भी फैंस को खुब पसंद आए थे।


'दबंग 2' में मलाइका अरोरा की जगह करीना कपूर का एक आइटम सॉन्ग था। अब दबंग 3 बन रही हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि दबंग 3 में क्या मलाइका अरोरा भी नजर आएंगी? क्या सलमान खान की फिल्म में मलाइका फिर से कोई आइटम सॉन्ग करेंगी? इस पर मलाइका ने जवाब दिया है।
 
एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने खुलासा किया कि वो 'दबंग 3' में नजर नहीं आएंगी। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट से जुड़े सभी लोग आगे बढ़ गए हैं और वह सभी को शुभकामनाएं देना चाहती हैं। इसके अलावा मलाइका ने बताया कि वह अपनी कंपनी के माध्यम से अच्छा कंटेंट प्रोड्यूस करना चाहती हैं।

मलाइका एक शॉर्ट फिल्म का निर्माण कर सकती है। मलाइका का कहना है कि उनके पास कई आईडियाज है। लेकिन अभी मैं थोड़ा समय ले रही हूं। मलाइका अरोड़ा टीवी पर सक्रिय हैं। वे रियलिटी शोज को जज करती हैं। प्रोफेशनल कमिटमेंट्स से ज्यादा मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में रहती हैं।
 
मलाइका अरोरा, अरबाज खान से तलाक लेने के बाद एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। पिछले दिनों अर्जुन के बर्थडे पर मलाइका ने एक्टर संग अपने रिलेशन को कंफर्म किया। दोनों को अक्सर साथ में हैंगआउट करते हुए देखा जाता है।
 
वहीं, दबंग 3 की बात करें तो इस फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा को भी अहम रोल में देखा जाएगा। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं और अरबाज खान इस फिल्म के प्रोड्यूसर है। यह फिल्म इस साल 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी