अर्जुन कपूर का खुलासा, उनकी यह आदत छुडाना चाहती हैं मलाइका अरोरा

शनिवार, 18 अप्रैल 2020 (16:37 IST)
कोरोना वायरस की वजह से हर कोई अपने घर पर है। बॉलीवुड सिलेब्स भी घर में रहकर किसी न किसी तरह से टाइम पास कर रहे हैं। ज्यादातर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इसी बीच अर्जुन कपूर इंस्टाग्राम पर 'टु डू' गेम शुरू किया। इस दौरान अर्जुन के इस बात का जिक्र किया कि उनकी एक आदत मलाइका अरोरा छुड़वाना चाहती हैं। 
 
दरअसल, एक्टर अर्जुन कपूर इंस्टाग्राम पर 'टू डू' गेम के जरिए लोगों को बता रहे थे कि लोगों को क्या करना चाहिए। इसमें प्लेयर को बताना था कि उन्हें उस दिन क्या नहीं करना है। इस गेम में अर्जुन को जवाब मिला 'अपना फोन यूज करना बंद कर दो'। 
 
इस पोस्ट के साथ फिर अर्जुन ने मलाइका अरोरा को टैग करते हुए लिखा- मैं जानता हूं एक और इंसान भी इस बात से सहमत होगा। 
 
बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा अपने रिश्ते की बात को सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर चुके हैं। दोनों की गिनती बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में की जाती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी