मनारा चोपड़ा पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्ट्रेस के पिता रमन राय हांडा का निधन

WD Entertainment Desk

बुधवार, 18 जून 2025 (10:47 IST)
टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम मनारा चोपड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक्ट्रेस के पिता रमन राय हांडा का निधन हो गया है। उन्होंने 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रमन बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वह अपने पीछे पत्नी कामिनी और बेटियां मनारा और मिताली को छोड़ गए हैं। 
 
मनारा चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पिता के निधन की जानकारी दी है। रमन का अंतिम संस्कार 18 जून को किया जाएगा। रमन दिल्ली हाई कोर्ट में वकील थे। हालांकि वह बीते कुछ समय से अपने परिवार के साथ मुंबई में रह रहे थे। 
 
मनारा ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट किया, ओम नम: शिवाय। गहरे दुख और शोक के साथ हम आपको ये सूचित करते हैं कि हमारे प्रिया ‍पिता का 16.06.2025 को निधन हो गया है। वो हमारे परिवार की ताकत और सहारे का स्तंभ थे। उनका अंतिम संस्कार 18 जून को मुंबई में किया जाएगा। 
 
बता दें कि मनारा चोपड़ा का असली नाम बार्बी हांडा है। हांडा और चोपड़ा परिवार का गहरा नाता है। प्रियंका और परिणीति चोपड़ा मनारा की कजिन बहने हैं। मनारा की मां कामिनी प्रियंका की मौसी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा भी अंतिम संस्कार में शामिल हो सकती हैं।
 
मनारा चोपड़ा ने 2014 में तेलुगु फिल्म 'प्रेमा गीमा जंथा नाई' से एक्टिंग डेब्यू किया थे। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'जिद' से बॉलीवुड इंडस्ट्री् में कदम रखा। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी