'मेरी प्यारी बिंदू' में परिणीति गायिका के रोल में

लंबे समय बाद परिणीति चोपड़ा ने कोई फिल्म साइन की है। 'मेरी प्यारी बिंदू' नामक फिल्म में आयुष्मान खुराना के अपोजिट नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में परिणीति एक उभरती गायिका के रूप में नजर आएंगी। इस फिल्म में परिणीति की आवाज में भी गाने सुनने को मिलेंगे। वे गायन सीख चुकी हैं और उन्हें भी अपनी बहन प्रियंका की तरह गाने का शौक है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें