मेट गाला 2023 में छाईं प्रियंका चोपड़ा, गले में इतने करोड़ का नेकलेस पहन की शिरकत

WD Entertainment Desk

बुधवार, 3 मई 2023 (14:52 IST)
Photo credit : Instagram
priyanka chopra diamond necklace : फैशन इवेंट मेट गाला 2023 के रेड कार्पेट पर दुनियाभर के सितारों ने शिरकत की। इस इवेंट में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट ने भी शिरकत की। प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची थीं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ब्लैक कलर का थाई हाई स्लिट गाउन पहने नजर आईं। हालांकि सबसे ज्यादा ध्यान जिस चीज ने प्रियंका की तरफ खींचा वह था उनके गले में कीमती नेकलेस। 
 
प्रियंका चोपड़ा ने इस खूबसूरत गाउन के साथ गले में गले में डायमंड का नेकलेस पहना था। खबरों के अनुसार प्रियंका के इस नेकलेस में 11.6 कैरेट का डायमंड लगा था और इसे बुलगारी ने डिजाइन किया है। 
 
प्रियंका चोपड़ा के इस नेकलेस की कीमत करोड़ों रुपए में बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ट्वीट के अनसार इस नेकपीस की कीमत 2.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर यानी कि 204 करोड़ रुपए है। दावा किया जा रहा है कि इस कीमती नेकलेस को इवेंट के बाद नीलाम कर दिया जाएगा। 
 
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला इवेंट में मशहूर डिजाइनर वैलेंटिनो का थाई-हाई स्लिट ब्लैक गाउन पहना था। इस गाउन में प्रियंका की एंट्री को सबसे जोरदार तालियां मिलीं। इस साल यह इवेंट न्यूयॉर्क में आयोजित किया जा रहा है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी