सनी लियोनी और विनोद खन्ना सबसे आगे

याहू पर साल के सबसे ज़्यादा सर्च की गई सेलिब्रिटी (एन्युअल मोस्ट सर्च्ड सेलिब्रिटी लिस्ट) जारी हो चुकी है। एक बार फिर सनी लियोनी ने इसमें टॉप पर अपनी जगह बनाई है। इस साल कोई बड़ी रिलीज ना होने के बावजूद सनी इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय बच्चन, कैटरीना कैफ जैसी हीरोइन को पीछे छोड़ते हुए टॉप पर रही हैं। 
 
मेल कैटेगरी में एक्टर विनोद खन्ना को उनकी मृत्यु के बाद सर्च किया गया। दूसरे नम्बर पर कपिल शर्मा हैं जिन्होंने सलमान खान और रजनीकांत जैसे कलाकारों को भी पीछे छोड़ दिया।
 
इसके अलावा 2017 में ट्रेंड में सेलिब्रिटी किड्स रहे। सबसे पहले यह खुशखबरी दी करण जौहर ने, जिन्हें सरोगेसी की माध्यम से जुड़वा बच्चे यश और रूही हुए हैं। इसके बाद से फॉलोअर्स ने करण के पापा बनने की खुशी में यश और रूही को बहुत सर्च किया। इनके अलावा सैफिना के नवाब बेटे तैमुर अली खान और शाहिद-मीरा कपूर की बेटी मिशा कपूर की क्युटनेस ने भी इंटरनेट पर धूम मचाई। यहां है सबसे ज़्यादा सर्च किए जाने वाले सेलीब्रिटीज़ की लिस्ट- 
 
मोस्ट सर्च्ड सेलीब्रिटी - फीमेल 
- सनी लियोनी
- प्रियंका चोपड़ा 
- ऐश्वर्या राय बच्चन
- कैटरीना कैफ 
- दीपिका पादुकोण 
- करीना कपूर खान 
- ममता कुलकर्णी 
- दिशा पाटनी 
- काव्या माधवन 
- ईशा गुप्ता 
 
मोस्ट सर्च्ड सेलीब्रिटी - मेल 
- विनोद खन्ना 
- कपिल शर्मा 
- दिलीप
- जस्टीन बीबर
- सुनिल ग्रोवर
- कमल हासन 
- रजनीकांत 
- सलमान खान 
- ऋषि कपूर 
- अमिताभ बच्चन 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी