शैलेश लोढ़ा के बाद अब बबीता जी भी छोड़ रहीं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'!

सोमवार, 23 मई 2022 (10:43 IST)
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बीते काफी दिनों से चर्चा में है। सालों से इस शो से जुड़े कई कलाकार अब शो को अलविदा कहने लगे हैं। हाल ही में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा ने शो को अलविदा कह दिया। अब एक और कलाकार के शो छोड़ने की खबरें सामने आ रही है।

 
खबरों के अनुसार 'बबीता जी' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता भी इस शो को जल्द अलविदा कहने वाली हैं। दावा किया जा रहा है कि मुनमुन दत्ता की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें बिग बॉस ओटीटी के सेकेंड सीजन के लिए अप्रोच किया गया है।
 
अगर मुनमुन दत्ता बिग बॉस ओटीटी में शामिल होने के लिए राजी हो जाती हैं तो वह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो को गुड बॉय कह सकती हैं। हालांकि, इस बारे में फिलहाल कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी