नव्या नवेली नंदा... मिस्ट्री मैन के साथ मूवी डेट पर आईं नजर

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी बिकिनी के कारण तो कभी दोस्तों के साथ पार्टियों के कारण। मीडिया द्वारा उन्हें अटेंशन दिया जाता है और इसका वे भरपूर मजा भी लेती हैं। 
 
हाल ही में वे एक मल्टीप्लेक्स में फिल्म का मजा लेती देखी गईं। यहां तक तो ठीक था, लेकिन वे एक लड़के के साथ थीं। यह नजारा देख फोटोग्राफर्स उसका चेहरा कैद करने के लिए कैमरा लेकर उनके पीछे दौड़े। उस शख्स ने अपना चेहरा छिपाने की भरपूर कोशिश देखी और यह नजारा देख नव्या हंस रही थीं। 
 
कहा जा रहा है कि इस मिस्ट्री बॉय के साथ नव्या मूवी डेट पर थीं। यह कौन है? कहां से आया है? इन सवालों के जवाब खोजे जा रहे हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें