मनीषा कोइराला ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने खून से लथपत जूते की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने नेपाली भाषा में लिखा, आज नेपाल के लिए एक काला दिन है। जब जनता की आवाज, भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश और न्याय की मांग का जवाब गोलियों से दिया जाता है।
इससे पहले मनीषा कोइराला ने नेपाल सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवाओं के समर्थन में एक पोस्ट शेयर किया था। सोमवार को काठमांडू में संसद के पास प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर सुरक्षा बलों ने गोलीबारी की थी। इसमें 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। साथ ही सैकड़ों लोग घायल हुए। इसके बाद इस जेन-जी आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया।