संजय कपूर की 30000 करोड़ की संपत्ति को लेकर बढ़ा विवाद, करिश्मा कपूर के बच्चे पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट

WD Entertainment Desk

बुधवार, 10 सितम्बर 2025 (11:30 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिग्गज बिजनेसमैन संजय कपूर की इसी साल 12 जून को लंदन में पोलो खेलते समय मौत हो गई थी। सोना कॉमस्टार के मालिक संजय कपूर अपने पीछे करोडों की संपत्ति छोड़ गए हैं। हालांकि संजय कपूर के निधन के बाद से ही उनकी संपत्ति को लेकर लड़ाई चल रही है। 
 
बीते दिनों संजय कपूर की मां रानी कपूर ने अपनी ही बहू और संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव पर फ्रॉड का आरोप लगाया था। इसके बाद संजय की बहन ने भी प्रिया के खिलाफ बात की। 
 
वहीं अब संजय की दूसरी पत्नी करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा और किआन भी अपने पिता की संपत्ति में हिस्से के लिए दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गए हैं। दोनों बच्चों ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपने दिवंगत पिता संजय कपूर की संपत्ति में हिस्सेदारी की मांग की है। 
 
समायरा और किआन ने हाई कोर्ट में याचिका दायर करके, संजय कपूर की कथित वसीयत को चुनौती दी है। संजय ऑटो पार्ट्स कंपनी सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे, जिनकी संपत्ति 30,000 करोड़ रुपए से ज्यादा थी। उनकी मौत के बाद परिवार में संपत्ति के विवाद की आग भड़की हुई है। 
 
करिश्मा कपूर के बच्चों ने प्रिया सचदेव कपूर के खिलाफ जालसाजी की याचिका दायर की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सौतेली मां प्रिया ने उनके पिता संजय कपूर की वसीयत में हेराफेरी की और सारी संपत्ति अपने नाम कर ली। वसीयत 21 मार्च 2024 की बताई जा रही है, जो पूरी पर्सनल एसेट्स प्रिया को देती है।
 
बता दें कि संजय कपूर ने साल 2006 में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर संग दूसरी शादी रचाई थी। दोनों के दो बच्चे समायरा और किआन है। हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। करिश्मा ने संजय कपूर पर गई गंभीर आरोप भी लगाए थे। साल 2016 में दोनों का ऑफिशियल तलाक हो गया। 
 
तलाक के बाद संजय कपूर ने करिश्मा को लगभग 70 करोड़ रुपए दिए। इसके अलावा, संजय के पिता का मुंबई वाला आलीशान बंगला और शादी के जेवरात भी करिश्मा को लौटाए गए। उनके दो बच्चों कियान और समायरा के नाम पर 14 करोड़ के बॉन्ड्स किए गए, जिन पर 10 लाख रुपए का ब्याज मिलता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी