भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में नोरा फतेही बनी है रॉ एजेंट, राजी की आलिया जैसा रोल

मंगलवार, 13 जुलाई 2021 (15:35 IST)
मल्टी स्टारर फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसे खूब पसंद किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस वाले  सप्ताह में यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। 
 
यह पीरियड ड्रामा एक सच्ची कहानी पर आधारित है और इसमें अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और नोरा फतेही जैसे कलाकार हैं। नोरा आमतौर पर फिल्मों में आइटम डांस करती नजर आती हैं। वे कमाल की डांसर हैं। कम लोग जानते हैं कि भुज में नोरा का महत्वपूर्ण रोल है। टीम ने यह बात छिपाकर रखी है। शायद दर्शकों को चौंकाना चाहते हों। 


 
सूत्रों का कहना है "सोनाक्षी सिन्हा फिल्म की नायिका हैं। जब दूसरी मुख्य भूमिका निभाने के लिए एक और हीरोइन की जरूरत पड़ी तो परिणीति से बात की गई। परिणीति चोपड़ा को जब पता चला कि उनकी भूमिका सोनाक्षी की तुलना में छोटी है तो उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया। तब फिल्म के निर्माताओं ने कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडीज जैसी अभिनेत्रियों से संपर्क किया, दोनों सोनाक्षी के लिए दूसरी भूमिका नहीं निभाना चाहते थे।'  


 
आखिरकार नोरा को लिया गया। नोरा ने फिल्म में एक डांसर का रोल अदा किया है। यह लड़की पाकिस्तान में है और वह वास्तव में भारतीय सेना के लिए एक जासूस के रूप में काम करती है। वह एक रॉ एजेंट है जो पड़ोसी देश में काम करती है और भारत को अपना बचाव करने में मदद करती है। 
 
नोरा की यह भूमिका आलिया द्वारा निभाई गई भूमिका के समान है, जो उन्होंने राजी में निभाई थी। देखना होगा कि नोरा अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित कर पाती हैं या नहीं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी