'कहो ना प्यार है' को 23 साल पूरे, अमीषा पटेल नहीं यह एक्ट्रेस थीं राकेश रोशन की पहली पसंद

WD Entertainment Desk

शनिवार, 14 जनवरी 2023 (15:21 IST)
बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन का नाम उन स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म से ही हिट होने का रिकॉर्ड बनाया है। हाल ही में रितिक रोशन और अमीषा पटेल स्टारर उनकी पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' ने 23 साल पूरे कर लिए है।


इस फिल्म ने रितिक और अमीषा को रातोंरात स्टार बना दिया। इसके बाद तो रितिक और अमीषा ने अपने करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई बेहतरीन फिल्में कीं। 'कहो ना प्यार है' को रितिक के पापा राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया था। 
 
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए राकेश रोशन की पहली पसंद अमीषा पटेल नहीं बल्कि करीना कपूर थीं। करीना को रितिक के साथ मुख्य भूमिका के लिए चुना गया था। उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थीं। लेकिन फिर अचानक करीना को फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया। 

2022 सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनेता, अभिनेत्री, सेक्सी एक्ट्रेस चुनने के लिए क्लिक करें 
 
पहले ऐसी खबरें सामने आई थी कि करीना की मां बबीता और राकेश रोशन के बीच कुछ मतभेद हो गए थे और इसी वजह से करीना को फिल्म से हटाने का फैसला किया गया। पर असल में मुद्दा क्या था, यह हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राकेश रोशन ने बताया।

खबरों की माने तो करीना कपूर को लगा कि फिल्म में केवल रितिक रोशन के रोल का महत्व है जबकि हीरोइन की ज्यादा वैल्यू नहीं हैं। और इसी वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ दी। 
 
फिल्म कहो ना प्यार है रिलीज होने पर सुपरहिट रही और इसने रितिक और अमीषा का करियर बना दिया। हालांकि रितिक ने अपनी रफ्तार बनाए रखी, वहीं अमीषा फिल्मों से गायब होती चली गईं।
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी