शादी के बंधन में बंधे टीवी के 'मामा जी', पंकज त्रिपाठी ने पत्नी संग की शिरकत

WD Entertainment Desk

रविवार, 11 दिसंबर 2022 (13:52 IST)
'मामा जी' के नाम से मशहूर टीवी एक्टर और कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी 10 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं। परितोष त्रिपाठी ने उत्तराखंड के ‍पिथौरागढ़ की रहने वाली मीनाक्षी संग शादी रचाई। परितोष की शादी में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी शिरकत की। 

 
परितोष औ मीनाक्षी की शादी में शामिल होने पंकज त्रिपाठी, ऋत्विक धनजानी और गीता कपूर जैसे सितारे उत्तराखंड पहुंचे। परितोष की शादी के कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। 
 
परितोष त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी संग काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करते है। इसलिए परितोष की शादी में पंकज काफी खुश नजर आए। वह अपनी पत्नी के साथ इस शादी में शरीक हुए। 
 
परितोष त्रिपाठी छोटे पर्दे के पॉपुलर चेहरा हैं। वह इस रियलिटी शोज को होस्ट करते नजर आते हैं। उनके किरदार 'मामा जी' को काफी पसंद किया जाता है। परितोष ने 2018 में फिल्म 'काशी इन सर्च ऑफ गंगा' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी