जानिए क्यों नहीं हो सकती प्रभास और अनुष्का की शादी

प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं, इसलिए उनकी फिल्में सफल भी रही हैं।

बिग स्क्रीन पर दोनों की केमिस्ट्री भी गजब ढाती है। दोनों की दोस्ती और नजदीकियों के चर्चे भी होते रहे हैं और कहने वाले कहते रहते हैं कि दोनों जल्दी ही शादी करने वाले हैं। और भी कई बातें होती रहती हैं। 
 
प्रभास और अनुष्का इस मामले में ज्यादातर चुप ही रहते हैं। उन्हें पता है कि जितना वे इस बारे में बोलेंगे उतना ही यह आग में घी का काम करेगा। आग और तेजी से फैलेगी। 

अहम सवाल यह है कि क्या ये दोनों शादी करेंगे? इस बारे में उनकी नजदीकी लोग इनकार करते हैं। उनका कहना है कि दोनों बेहत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन बात इससे आगे नहीं ले जा पाएंगे क्योंकि दोनों जानते हैं कि आगे कुछ नहीं होने वाला है। 
 
दरअसल प्रभास एक रूढ़िवादी फैमिली से आते हैं। यकीन करना मुश्किल है, लेकिन प्रभास को लव मैरिज की इजाजत नहीं है। उन्हें अरेंज्ड मैरिज ही करना होगी। प्रभास अपने पिता और चाचा के खिलाफ नहीं जा सकते। वे वहीं करेंगे जो ये चाहेंगे, लिहाजा प्रभास और अनुष्का की शादी होने का कोई चांस नहीं है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी