प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के परिवार में हुई नए सदस्य की एंट्री, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

बुधवार, 27 नवंबर 2019 (13:50 IST)
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड के सबसे यूनिक और बेस्ट कपल में से एक है। बीते साल 1 दिसंबर को प्रियंका और निक ने शादी की थी, जिसकी फोटो और वीडियो ने सोशल मीडिया पर भी खूब धमाल मचाया था।


प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की पहली सालगिरह से पहले उनकी फैमिली में तीसरे सदस्य ने एंट्री ली है, जिसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।
 
प्रियंका चोपड़ा ने अपने नए फैमिली मेंबर की फोटो और वीडियो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। दरअसल, प्रियंका और निक 1 दिसंबर को शादी की सालगिरह मना रहे है पर इससे पहले ही प्रियंका ने अपने पति को इस नए मेहमान के रूप में सरप्राइज़ गिफ्ट देकर चौंका दिया है। 
 
ALSO READ: सलमान खान की फिल्म 'राधे' के एक्शन को स्टाइलिश बनाने के लिए कोरिया से आई स्टंट टीम
 
प्रियंका ने एक बेहद क्यूट पपी निक को गिफ्ट किया है जिसका नाम 'जीनो जोनस' है। वीडियो में निक जोनास बिस्तर पर सो रहे है। इतने में ही जीनो बैड पर चढ़ कर उनको उठाता है। पहले तो निक कुछ समझ नहीं पाते पर फिर बाद में वे जीनो को देखर बहुत खुश होते है।
 
जीनो जोनस की तस्वीर शेयर करते हुए देसी गर्ल ने लिखा, 'इन लड़कों के साथ वापस आ गए। जीनो जोनस का घर में स्वागत है।'
 
निक और प्रियंका पेट्स से काफी प्‍यार करते हैं और जीनो को वह अपना बेटा मानते हैं। प्रियंका के पास 'डायना' नाम की एक पपी भी है। प्रियंका एक पोस्ट शेयर करते लिखती है कि भले ही 'जीनो' उनकी जिंदगी में आ गया है, लेकिन डायना से अब भी वह सबसे ज्‍यादा प्‍यार करती हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी