भाव बढ़ गए हैं प्रियंका चोपड़ा के

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में सेलीब्रिटी बन चुकी प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अपनी हॉलीवुड शूटिंग्स में व्यस्त हैं। हाल ही में एशिया की सेक्सिएस्ट वुमन का अवॉर्ड जीतने वाली प्रियंका के भाव बढ़ गए हैं। 2018 में होने वाले जी सिने अवॉर्ड में प्रियंका एक परफॉर्मेंस देने के लिए करोड़ो रुपए चार्ज कर रही हैं। 
 
इस अवॉर्ड फंक्शन में परफॉर्म करने के वे एक मिनट के 1 करोड़ रुपए चार्ज कर रही हैं और वे लगभग 5 मिनट की परफॉर्मेंस देंगी। इनके अलावा रणवीर सिंह, कैटरीना कैफ, शाहिद कपूर, भूमि पेडनेकर भी परफॉर्म करेंगे। प्रियंका फिलहाल हॉलीवुड फिल्म 'अ किड लाइक जेक' की शूटिंग कर रही हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी