3,720 घंटों की मेहनत के बाद तैयार हुआ था प्रियंका की शादी का लहंगा, लिखा था पति का नाम

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस शाही शादी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। 
 
क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी के दौरान प्रियंका खूबसूरत व्हाइट शिमर लेस गाउन में नजर आईं। प्रियंका का ये गाउन राल्फ लॉरेन ने डिजाइन किया था। हिन्दू रीति-रिवाज से हुई शादी के दौरान प्रियंका ने डिजाइनर सब्यासाची का एक बेहद खूबसूरत लाल रंग का लहंगा पहना था। 
 
प्रियंका के शादी के लहंगे को लेकर सब्यासाची ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर खुलासा किया है कि यह बहुत ही यूनिक मास्टरपीस है। इस लहंगे पर हाथों से सिल्क और रेड क्रिस्टल धागों से इंब्राइड्री की गई है। इस लहंगे को एक-दो नहीं बल्कि पूरे 110 कोलकाता के कारीगरों ने मिलकर तैयार किया है, जिसमें पूरे 3,720 घंटों का समय लगा है। 
 
इस लहंगे पर हिंदी में प्रियंका के पति निक और उनके माता-पिता, अशोक और मधु का नाम लिखा गया था। ये नाम प्रियंका की वेस्‍ट बेल्‍ट पर डिजाइन किए गए थे। वहीं, शादी में पहनी गई प्रियंका की ज्‍वेलरी भी अनकट डायमंड, पन्ना और जपानी मोतियों से 22 कैरेट गोल्‍ड में बने हैं।
 
हिंदू रीति-रिवाज से शादी के दौरान निक ने भी सब्‍यसाची की डिजाइन की हुई गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी थी। उनके गले में मोतियों का हार भी था। सिर पर साफा बांधे निक पूरे भारतीय लग रहे थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी