प्रियंका चोपड़ा के डायलॉग पर मच गया बवाल, भारतीयों को किया आहत

फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के एक डायलॉग पर बवाल मच गया है और सोशल मीडिया पर उनकी जम कर आलोचना की जा रही है। 
 
पहले आप जान लीजिए कि डायलॉग क्या है-  
 
'ये पाकिस्तानी नहीं है और इसके गले में रुद्राक्ष की माला है। यह माला किसी पाकिस्तानी मुसलमान के गले में नहीं हो सकती। ये एक भारतीय राष्ट्रवादी है जो पाकिस्तान को फंसा रहा है।'
 
यह डायलॉग प्रियंका ने अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' में बोला है। तीसरे सीजन का पांचवां एपिसोड है। यह क्लिप वायरल हो गई और प्रियंका लोगों के निशाने पर आ गई हैं। 
 
#ShameOnYouPriyankaChopra और #BoycottQuantico जैसे हैशटैग के साथ ट्रोल किया जा रहा है। 
 
प्रियंका ने इस शो में एफबीआई एजेंट की भूमिका निभाई है। उनकी टीम कुछ लोगों पकड़ती है। उन्हें संदेह है कि ये पाकिस्तानी है। तभी एक के गले में रुद्राक्ष की माला दिखती है और प्रियंका का यह संवाद सुनाई देता है। 
 
प्रियंका की आलोचना यह कह कर की जा रही है कि उन्होंने इंटरनेशनल शो में देश की बेइज्जती की है। वो भी कुछ पैसों की खातिर। 
 
फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट किया कि कोई भी सच्चा भारतीय ऐसे शो का हिस्सा बनने से इनकार कर देता। 
 
प्रियंका को ट्रोल किया जा रहा है और फिलहाल उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी