दीपिका पादुकोण के कारण प्रियंका और भंसाली के रिश्तों में आ गई थी खटास

आज के समय में प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे टॉप एक्ट्रेसेस हैं। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी इन्होंने अपने फैंस बनाए हैं। दोनों की ही फैंस फॉलोइंग जबर्दस्त है और दोनों कॉम्पिटिटर्स मानी जाती हैं। 


 
इसके अलावा बॉलीवुड के टॉप फिल्ममेकर माने जाते हैं संजय लीला भंसाली। सभी जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा और संजय लीला भंसाली कितने  करीबी हैं। संजय लीला भंसाली हमेशा प्रियंका का एक नया रूप बड़े परदे पर लाते हैं। प्रियंका भी भंसाली की फिल्मों में खुलकर अपना टैलेंट का दिखाती हैं। यह जोड़ी स्क्रीन पर कमाल करती है। 


 
हालांकि कुछ समय पहले दोनों के रिश्तों में बदलाव आ गए थे। और यह सब हुआ था संजय की फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' और संजय की फेवरेट हीरोइन दीपिका पादुकोण की वजह से। दरअसल इस बात का खुलासा हाल ही में एक किताब के द्वारा हुआ है। इसमें बताया कि प्रियंका चोपड़ा और संजय के प्रोडक्शन हाउस के बीच संबंध उनकी फिल्म रामलीला के समय थोड़े बिगड़े थे। इस फिल्म में प्रियंका लीड रोल निभाना चाहती थीं लेकिन यह मिला दीपिका पादुकोण को। 
 
खबर यह भी थी कि यह रोल करीना कपूर खान को दिया गया था लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था। इसके बाद यह प्रोजेक्ट प्रियंका को ऑफर दिया गया जिसके लिए वे तुरंत मान गई थीं। लेकिन कुछ समय बाद ना जाने कैसे संजय ने इस रोल के लिए दीपिका को मना लिया और इस तरह से प्रियंका को यह रोल नहीं मिला। हालांकि उन्होंने फिल्म में एक बेहतरीन डांस किया जो फिल्म का टाइटल ट्रैक भी है। इसके लिए प्रियंका की बहुत तारीफ हुई थी। 
 
फिल्म के लीड रणवीर सिंह थे और उनकी जोड़ी दीपिका के साथ बेहतरीन थी। उनकी ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री ने धमाल मचाया और फैन अब उनकी ऑफ-स्क्रीन कैमिस्ट्री भी एंजॉय कर रहे हैं। हालांकि इसके बाद संजय की तरफ से प्रियंका को 'मैरी कॉम' ऑफर की गई। उसके बाद तो सभी जानते है कि प्रियंका ने कैसे सभी को अपनी एक्टिंग का दीवाना बनाया है। अब संजय लीला भंसाली और प्रियंका चोपड़ा के बीच सब कुछ ठीक है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी